
कोरोना वायरस के जेएन.1 वैरिएंट से जुड़े मामलों में तेज़ी, क्या वाकई इससे डरने की ज़रूरत है?
कई एशियाई देशों में कोरोना-19 के नए मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं. हालांकि, भारत में स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है. सिंगापुर में 27 अप्रैल से तीन मई 2025 वाले सप्ताह में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 14,200 नए मामले आए हैं. वहीं इससे पिछले सप्ताह में 11,100 मामले सामने








