
पहाड़ों में तबाही तो मैदानी इलाकों में तपिश, हिमाचल और उत्तराखंड समेत बारिश से कहां कितने बुरे हालात
नई दिल्ली: पहाड़ों की खूबसूरत वादियां इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप धारण कर लिया है कि जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. कहीं बादल फटने की घटनाएं तबाही मचा रही हैं तो कहीं मूसलधार बारिश की वजह से भूस्खलन हो रहे हैं. वहीं देश के कई अन्य हिस्सों








