RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Wednesday, 13 Aug 2025 , 12:05 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » Delhi: की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की अहम बैठक, विकास योजनाओं और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा

Delhi: की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की अहम बैठक, विकास योजनाओं और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा

Delhi: की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की अहम बैठक, विकास योजनाओं और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की अहम बैठक, विकास योजनाओं और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा

नई दिल्ली –

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज राजधानी दिल्ली के सभी 11 जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विकास योजनाओं की प्रगति, जनसुविधाओं की स्थिति से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के हर नागरिक तक सरकारी सेवाएं सुगमता से पहुंचनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में मिनी सचिवालय स्थापित किए जाएं, जहां लोगों को सभी आवश्यक सेवाएं – जैसे राजस्व, सामाजिक कल्याण, परिवहन, और अन्य विभागों से जुड़ी सुविधाएं – एक ही स्थान पर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इससे जनता का समय और श्रम बचेगा, साथ ही सरकारी कामकाज की पारदर्शिता और गति भी बढ़ेगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री गुप्ता ने हर जिले में गौशालाओं के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने और उनकी स्थापना की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाएं न केवल आवारा पशुओं की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि पशुपालन और डेयरी विकास को भी बढ़ावा देंगी।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने तिरंगों के सुचारू और समय पर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि 15 अगस्त को दिल्ली का हर घर तिरंगे की शान से लहराए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याएं सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक को विकास, सुविधाओं और सम्मान का अनुभव हो। इसके लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा और समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू करना होगा।”

संबंधित समाचार
Rudra ji