दिल्ली ब्लास्ट पर चीन का बयान: जू फीहोंग बोले – “दिल्ली धमाके से दुखी हूं, पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना”
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके पर चीन ने दुख जताया है। भारत में चीन के राजदूत जू फीहोंग ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा —
“दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से गहरा दुख हुआ है। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।”
राजदूत ने आगे लिखा कि चीन इस कठिन समय में भारत के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
गौरतलब है कि सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए थे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया और जांच जारी है।












