RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 5:12 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » CM रेखा गुप्ता ने केदारनाथ में टेका शीश, ‘विकसित भारत-विकसित दिल्ली’ का लिया संकल्प

CM रेखा गुप्ता ने केदारनाथ में टेका शीश, ‘विकसित भारत-विकसित दिल्ली’ का लिया संकल्प

CM रेखा गुप्ता ने केदारनाथ में टेका शीश, ‘विकसित भारत-विकसित दिल्ली’ का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केदारनाथ में टेका शीश, ‘विकसित भारत-विकसित दिल्ली’ का लिया संकल्प

नई दिल्ली/केदारनाथ:
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पवित्र केदारनाथ धाम में बाबा केदारनाथ के चरणों में शीश नवाकर देश और दिल्ली के लिए प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि “बाबा केदारनाथ के दर्शन से मन को अद्भुत शांति और अपार ऊर्जा की अनुभूति हुई। मेरी यही प्रार्थना है कि हम सभी भारतवासियों को इतना सामर्थ्य और संकल्पशक्ति मिले कि ‘विकसित भारत, विकसित दिल्ली’ का सपना साकार हो सके।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें जो दायित्व जनता की सेवा हेतु सौंपा गया है, उसे वे सम्पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने बाबा के आशीर्वाद से इस यात्रा को जनकल्याण की दिशा में और अधिक सशक्त बनाने की कामना की।

 

संबंधित समाचार
Rudra ji