RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 12:02 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » CM: रेखा गुप्ता ने 51वां जन्मदिन मनाया नंदगढ़ में, विकास योजनाओं की दी सौगात

CM: रेखा गुप्ता ने 51वां जन्मदिन मनाया नंदगढ़ में, विकास योजनाओं की दी सौगात

CM: रेखा गुप्ता ने 51वां जन्मदिन मनाया नंदगढ़ में, विकास योजनाओं की दी सौगात

रेखा गुप्ता ने 51वां जन्मदिन मनाया नंदगढ़ में, विकास योजनाओं की दी सौगात

नंदगढ़/दिल्ली –

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपना 51वां जन्मदिन हरियाणा के अपने पैतृक गांव नंदगढ़ (जुलाना, जिला जींद) में भावनात्मक माहौल के बीच मनाया। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना पहुंचकर उनका स्वागत किया और कई विकास परियोजनाओं में उनके साथ भागीदारी की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा,

“जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, 48 वर्षों बाद अपनी जन्मभूमि नंदगढ़ लौटना मेरे लिए एक अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। यहां की मिट्टी, अपनों का स्नेह और बचपन की यादें जैसे जीवन की सबसे मधुर संजीवनी बनकर दिल को छू गईं। हरियाणा मेरी जन्मभूमि है और दिल्ली मेरी कर्मभूमि। इन दोनों के प्रति समर्पण ही मेरा संकल्प है, जो जीवन के हर क्षण में मेरे साथ रहने वाला है।”

CM: रेखा गुप्ता ने 51वां जन्मदिन मनाया नंदगढ़ में, विकास योजनाओं की दी सौगात
CM: रेखा गुप्ता ने 51वां जन्मदिन मनाया नंदगढ़ में, विकास योजनाओं की दी सौगात

विकास की सौगात: ई-लाइब्रेरी से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ मिलकर ई-लाइब्रेरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंडोर जिम और सड़क निर्माण जैसी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। ये योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिकता, स्वास्थ्य सुविधाएं और युवाओं के लिए संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

धर्मशाला का लोकार्पण: सेवा और संस्कृति का संगम

जुलाना में दोनों मुख्यमंत्रियों ने संयुक्त रूप से ‘महाराजा अग्रसेन धर्मशाला’ का लोकार्पण किया, जिसे अब आमजन के लिए समर्पित कर दिया गया है। रेखा गुप्ता ने कहा,

CM: रेखा गुप्ता ने 51वां जन्मदिन मनाया नंदगढ़ में, विकास योजनाओं की दी सौगात
CM: रेखा गुप्ता ने 51वां जन्मदिन मनाया नंदगढ़ में, विकास योजनाओं की दी सौगात

“यह धर्मशाला सेवा, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक बनेगी। यह न केवल उपयोगी सुविधाओं का केंद्र होगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक संवाद का भी माध्यम बनेगा।”

जनता और कार्यकर्ताओं से मिला अटूट स्नेह

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा की जनता और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा,

“मेरे भाई मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी और हरियाणा की देवतुल्य जनता के स्नेह, समर्थन और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। हर गांव और हर सड़क में हो रहे विकास को देखकर गर्व की अनुभूति होती है।”

 

संबंधित समाचार
Rudra ji