मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन सेवा सदन में ओणम उत्सव की दी बधाई, कहा – “ओणम सौहार्द, समृद्धि और कृतज्ञता का शाश्वत पर्व है
नई दिल्ली, 31 अगस्त।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज जन सेवा सदन में आयोजित ओणम उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया और सभी नागरिकों को इस अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “ओणम केवल केरल का ही पर्व नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार सौहार्द, समृद्धि और कृतज्ञता का संदेश देता है तथा समाज को आपसी प्रेम और सहयोग के बंधन में जोड़ता है।”

कार्यक्रम के दौरान जन सेवा सदन में पारंपरिक साज-सज्जा, पुष्परंगोली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और ओणम के विशेष व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की गंगा-जमुनी परंपरा को और मजबूत करते हैं।

ओणम मुख्य रूप से अगस्त-सितंबर माह में मनाया जाने वाला एक प्रमुख फसल उत्सव है। यह त्योहार राजा महाबली की स्मृति और मलयाली नव वर्ष का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन राजा महाबली धरती पर अपने प्रजा का हाल-चाल जानने आते हैं। इसी उपलक्ष्य में घर-आंगन को फूलों से सजाया जाता है और पारंपरिक उत्सवों का आयोजन किया जाता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व हर घर में शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा तथा समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को और गहरा करेगा।