RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 4:32 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » ताजा खबर » दिल्ली के DBC कर्मचारी निगम की रीढ़ की हड्डी – जय प्रकाश JP

दिल्ली के DBC कर्मचारी निगम की रीढ़ की हड्डी – जय प्रकाश JP

दिल्ली के DBC कर्मचारी निगम की रीढ़ की हड्डी – जय प्रकाश JP

दिल्ली के DBC कर्मचारी निगम की रीढ़ की हड्डी – जय प्रकाश JP

दिल्ली नगर निगम में कार्यरत DBC (Domestic Breeding Checker) कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पूर्व महापौर जय प्रकाश JP ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि DBC कर्मचारी निगम की “रीढ़ की हड्डी” हैं, जो कठिन परिस्थितियों में जनता की सेहत की रक्षा के लिए लगातार कार्यरत रहते हैं।

JP जी ने बताया कि DBC कर्मचारी रोजाना कॉलोनियों, बहुमंज़िला इमारतों और घर-घर जाकर पानी की टंकियों, गमलों और अन्य स्थानों की जांच करते हैं, ताकि कहीं मच्छरों का लार्वा न पनप सके। यही नहीं, ये कर्मचारी 3, 4 और 5 मंज़िल तक चढ़कर दवा छिड़कने का कार्य भी करते हैं। इस कठिन परिश्रम की बदौलत दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए कई चरणों में व्यापक अभियान चलाए जाते हैं।

पूर्व महापौर ने कहा कि इसके बावजूद DBC कर्मचारी पिछले कई वर्षों से अपनी जायज़ मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे महापौर थे, तब इनकी कई मांगों को पूरा किया गया था।

JP ने मौजूदा महापौर राजा इक़बाल सिंह और नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार से अपील की है कि DBC कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और शीघ्र ही उचित समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के साथ न्याय होना आवश्यक है, क्योंकि यही वह कार्यबल है, जो दिल्ली को मच्छरजनित बीमारियों से बचाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है।

संबंधित समाचार
Rudra ji