Home » ताजा खबर » Delhi: चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल बोले – व्यापारियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता

Delhi: चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल बोले – व्यापारियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता

Delhi: चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल बोले - व्यापारियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता

चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल बोले – व्यापारियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता

दिल्ली के ऐतिहासिक कारोबारी केंद्र चांदनी चौक के सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चांदनी चौक का व्यापार दिल्ली की पहचान है और इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

शनिवार को सांसद खंडेलवाल ने जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग और व्यापारिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से भेंट की।
यह बैठक लंबे समय से चले आ रहे सीलिंग मुद्दे पर केंद्रित रही, जिसने इलाके के हजारों व्यापारियों को प्रभावित किया है।

बैठक में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव, निगमायुक्त, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं रखीं, जिनमें दुकानों की अवैध सीलिंग, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, पार्किंग व्यवस्था और सड़कों की दिक्कतें प्रमुख थीं।

बैठक के दौरान इन सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और व्यापारियों को तत्काल राहत देने के लिए कई ठोस और व्यावहारिक सुझावों पर विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभागों को व्यापारियों के हित में ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा –

“चांदनी चौक के व्यापारियों की समस्या सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है। यह इलाका दिल्ली की रग-रग में बसा है। मेरा दृढ़ संकल्प है कि चांदनी चौक का व्यापार न केवल बचे, बल्कि पहले से अधिक समृद्ध और सशक्त बने।”

उन्होंने कहा कि में वह स्वयं इस मुद्दे की प्रगति की निगरानी करेंगे ताकि व्यापारी वर्ग को जल्द राहत मिल सके।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2