RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 1:04 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » ताजा खबर » दिल्ली को नया पुलिस आयुक्त मिला, CM: रेखा गुप्ता से मिले सतीश गोलचा

दिल्ली को नया पुलिस आयुक्त मिला, CM: रेखा गुप्ता से मिले सतीश गोलचा

दिल्ली को नया पुलिस आयुक्त मिला, सीएम रेखा गुप्ता से मिले सतीश गोलचा

दिल्ली को नया पुलिस आयुक्त मिला, सीएम रेखा गुप्ता से मिले सतीश गोलचा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर सार्वजनिक बैठक के दौरान हुए हमले के एक दिन बाद राजधानी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सरकार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार नए अधिकारी को सौंप दिया है।

1992 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को नया दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार संभालने के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट भी की। गोलचा इससे पहले दिल्ली पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिनमें डीसीपी, जॉइंट सीपी और स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर एवं इंटेलिजेंस) शामिल हैं।

सतीश गोलचा 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान स्पेशल कमिश्नर के पद पर तैनात थे। पिछले साल अप्रैल में उन्हें दिल्ली जेल का महानिदेशक (प्रिज़न्स) बनाया गया था। अपने लंबे अनुभव और सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले गोलचा को राजधानी की कानून-व्यवस्था को संभालने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह, जो एजीएमयूटी कैडर से ही आते हैं, को कुछ ही दिनों पहले यानी 1 अगस्त को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वह वर्तमान में होमगार्ड के महानिदेशक भी हैं।

नई नियुक्ति को हालिया घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है, जब मुख्यमंत्री पर हमला हुआ था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा दिल्ली में कानून-व्यवस्था को किस तरह मजबूत करते हैं।

संबंधित समाचार
Rudra ji