Home » राजनीति » दिल्ली MCD उपचुनाव: अशोक विहार में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वीना असीजा के समर्थन में किया जनसंपर्क

दिल्ली MCD उपचुनाव: अशोक विहार में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वीना असीजा के समर्थन में किया जनसंपर्क

दिल्ली MCD उपचुनाव: अशोक विहार में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वीना असीजा के समर्थन में किया जनसंपर्क

दिल्ली MCD उपचुनाव: अशोक विहार में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वीना असीजा के समर्थन में किया जनसंपर्क

दिल्ली नगर निगम (MCD) के उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है और राजधानी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस उपचुनाव के तहत मतदान 30 नवंबर 2025 को होगा, जिसके लिए सभी दल अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को गति दे रहे हैं।

इसी क्रम में आज सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अशोक विहार में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र की निगम प्रत्याशी श्रीमती वीना असीजा के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अशोक विहार के विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए एक सशक्त नगरसेवक का चुना जाना बेहद जरूरी है, और इस चुनाव में वीना असीजा सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।

सभा के दौरान क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक श्रीमती पूनम भारद्वाज, तथा ज़िला अध्यक्ष अजय खटाना भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मिलकर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अधिकतम समर्थन देने की अपील की।

जनसभा में वक्ताओं ने केंद्र और दिल्ली नगर निगम में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि आने वाले समय में अशोक विहार क्षेत्र के लिए कई नई योजनाएँ प्रस्तावित हैं, जिनका लाभ नागरिकों को मिलेगा। भीड़ ने तालियों और नारों के साथ नेताओं का स्वागत किया तथा स्थानीय मुद्दों पर अपनी राय भी रखी।

अशोक विहार में हुए इस जनसंपर्क अभियान ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है। क्षेत्र में अब प्रचार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और सभी की निगाहें 30 नवंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।

संबंधित समाचार
Rudra ji