RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 15 Dec 2025 , 1:59 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » काशी में 25 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली: सीएम योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो, विदेशी टूरिस्टों की भारी भीड़

काशी में 25 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली: सीएम योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो, विदेशी टूरिस्टों की भारी भीड़

वाराणसी के घाटों पर रात देव दीपावली के अवसर पर आस्था और अद्भुत रोशनी का संगम देखने को मिला। 25 लाख दीपों की जगमगाहट से संपूर्ण काशी प्रकाश से नहा उठी।

काशी में 25 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली: सीएम योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो, विदेशी टूरिस्टों की भारी भीड़
काशी में 25 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली: सीएम योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो, विदेशी टूरिस्टों की भारी भीड़

दशाश्वमेध घाट से लेकर अस्सी घाट तक लाखों श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद रहे। पूरी काशी ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम और लेजर शो

देव दीपावली पर संगम चेत सिंह घाट पर 25 मिनट का शानदार लेजर शो हुआ, जिसमें ‘काशी कथा’ – भगवान शिव-पार्वती विवाह, विष्णु की चक्र पुष्करिणी, भगवान बुद्ध के उपदेश, कबीर-दास व तुलसीदास की भक्ति परंपरा और महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय तक की यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

काशी में 25 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली: सीएम योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो, विदेशी टूरिस्टों की भारी भीड़
काशी में 25 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली: सीएम योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो, विदेशी टूरिस्टों की भारी भीड़

गंगा पार की रेत पर सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन पटाखों का शो हुआ, जो शिव तांडव की धुन पर आधारित था। आसमान सतरंगी रोशनी से भर उठा।

काशी में 25 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली: सीएम योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो, विदेशी टूरिस्टों की भारी भीड़
काशी में 25 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली: सीएम योगी ने क्रूज से देखा लेजर शो, विदेशी टूरिस्टों की भारी भीड़

 सीएम योगी ने किया दीप प्रज्ज्वलन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रूज पर बैठकर पूरे आयोजन का अवलोकन किया। उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और महापौर अशोक तिवारी मौजूद रहे। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा को नमन किया।
सीएम योगी ने हाथ हिलाकर काशीवासियों और पर्यटकों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आयोजन को देखा।

गंगा आरती और श्रद्धालुओं का उत्साह

दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 रिद्धि-सिद्धियों ने मां गंगा की महाआरती की। आरती में करीब एक लाख श्रद्धालु शामिल हुए। घंटा-घड़ियालों की ध्वनि और शंखनाद के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। घाटों को 21 कुंटल फूलों और 51 हजार दीपों से सजाया गया था।

विदेशी पर्यटकों की भीड़

इस वर्ष देव दीपावली का आकर्षण विदेशों तक फैला। फ्रांस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, वियतनाम समेत कई देशों से सैकड़ों विदेशी पर्यटक पहुंचे। अनुमान है कि दुनियाभर से लगभग 20 लाख लोग काशी आए। घाटों पर इतनी भीड़ रही कि चलना भी मुश्किल हो गया।

देव दीपावली की कथा और अन्य नगरों में आयोजन

देव दीपावली की परंपरा त्रिपुरासुर वध से जुड़ी है। जब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार किया, तब देवताओं ने प्रसन्न होकर दीप जलाए  तभी से इसे देवों की दीपावली कहा जाता है।

संबंधित समाचार
Rudra ji