RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 2:15 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » Heat Index : 51.9 डिग्री तक पहुंचा, IMD का रेड अलर्ट जारी, दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी!

Heat Index : 51.9 डिग्री तक पहुंचा, IMD का रेड अलर्ट जारी, दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी!

Heat Index : 51.9 डिग्री तक पहुंचा, IMD का रेड अलर्ट जारी, दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी!

दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी! हीट इंडेक्स 51.9 डिग्री तक पहुंचा, IMD का रेड अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी – दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी और ऊमस की मार झेल रही है। बुधवार को राजधानी के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 40.9 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गंभीर गर्मी की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

सबसे अधिक तापमान आयानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजधानी में सबसे गर्म क्षेत्र रहा। इसके अलावा पालम 44.5 डिग्री, रिज 43.6 डिग्री, पीतमपुरा 43.5 डिग्री, लोदी रोड 43.4 डिग्री, सफदरजंग 43.3 डिग्री और मयूर विहार में 40.9 डिग्री तापमान रहा।

इस गर्मी का सबसे खतरनाक पहलू Heat Index है, जो बुधवार को 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। Heat Index यह दर्शाता है कि नमी को जोड़ने पर शरीर को वास्तविक तापमान से कितनी अधिक गर्मी महसूस होती है। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।

IMD ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को भी तापमान इसी स्तर पर बने रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार से इसमें थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने, पानी अधिक पीने और हीट स्ट्रोक से सतर्क रहने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार
Rudra ji