Home » देश » पंजाब में GST कलेक्शन में ऐतिहासिक उछाल, एक साल में 44.44% की बढ़ोतरी

पंजाब में GST कलेक्शन में ऐतिहासिक उछाल, एक साल में 44.44% की बढ़ोतरी

पंजाब में GST कलेक्शन में ऐतिहासिक उछाल, एक साल में 44.44% की बढ़ोतरी

पंजाब में GST कलेक्शन में ऐतिहासिक उछाल, एक साल में 44.44% की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार के वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में बीते एक वर्ष में 44.44% की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 में पंजाब सरकार का GST कलेक्शन ₹1647 करोड़ था, जो जून 2025 में बढ़कर ₹2379.90 करोड़ हो गया। यह वृद्धि राज्य की मजबूत आर्थिक नीतियों और ईमानदार टैक्स सिस्टम की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

राज्य सरकार का कहना है कि इस उल्लेखनीय वृद्धि के पीछे कर चोरी पर सख्ती, डिजिटल निगरानी, ई-बिलिंग सिस्टम और व्यापारियों में बढ़ती कर जागरूकता जैसे कारण हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने कारोबारियों के लिए टैक्स प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में भी कई बड़े कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस सफलता पर कहा,
“यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि पंजाब के ईमानदार व्यापारियों और मेहनती करदाताओं का हमारे प्रति विश्वास है। हम टैक्स कलेक्शन में और पारदर्शिता लाकर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

 

संबंधित समाचार
E-Paper image 2