RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Thursday, 26 Jun 2025 , 2:56 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » दिल्ली-NCR » मैंने उसे मारा है…अवैध संबंधों के संदेह में होटल में पत्नी का हत्या की, फिर थाने जाकर सरेंडर किया।

मैंने उसे मारा है…अवैध संबंधों के संदेह में होटल में पत्नी का हत्या की, फिर थाने जाकर सरेंडर किया।

नई दिल्ली:

दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में स्थित होटल विक्टोरिया में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले पति ने मथुरा पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया है। उसने पुलिस के समक्ष जाकर पत्नी के हत्या का स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने पत्नी की हत्या का कारण क्या था। आरोपी गोपाल मथुरा का निवासी है। 20 जून की रात पहाड़गंज विक्टोरिया होटल के कमरे नंबर 305 में 24 साल की कीर्ति शर्मा की उनके पति द्वारा हत्या कर दी गई। वह रुद्रपुर, उत्तराखंड की निवासी थीं।

दिल्ली के होटल में पत्नी की हत्या

जानकारी के अनुसार कीर्ति ने हाल ही में मथुरा के गोपाल शर्मा से विवाह किया है। दिल्ली के एक होटल में ले जाकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के पश्चात आरोपी पति गोपाल शर्मा ने मथुरा थाने में जाकर आत्म-समर्पण कर दिया। होटल प्रबंधक प्रेम कुमार ने 21 जून 2025 को सुबह लगभग 3 बजे पहाड़गंज थाने को एक महिला के मारे जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें रात 2:45 बजे यूपी के मथुरा कहाईवे पुलिस थाने से एक कॉल मिली थी, जिसमें होटल के कमरे की तलाशी लेने के लिए कहा गया था। मैनेजर ने कमरे की जांच की तो बिस्तर पर एक महिला की लाश देखी गई.

दिल्ली में हत्या करके मथुरा में आत्मसमर्पण किया

यह घटना 20 जून 2025 को शाम 6:35 बजे के आसपास होती है। गोपाल शर्मा और कीर्ति शर्मा ने पति-पत्नी के तौर पर होटल विक्टोरिया में चेक-इन किया था. रात करीब 9 बजे, आरोपी गोपाल शर्मा भोजन लाने के बहाने होटल से बाहर निकल गया। पुलिस के अनुसार, कीर्ति शर्मा की हत्या गला घोंटकर की गई थी। आरोपी गोपाल शर्मा नमथुरा पहुंचते ही 112 पर फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद मथुरा हाईवे पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गोपाल ने बताया कि पत्नी को क्यों मारा।

दिल्ली पुलिस ने गोपाल शर्मा को मथुरा में गिरफ्तार किया है। दिल्ली लानेे बाद पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और कहा कि उसे अपनी पत्नी के गैरकानूनी रिश्तों पर संदेह था, इसी कारण उसने उसकी हत्या की।

संबंधित समाचार
Rudra ji