Home » ताजा खबर » Delhi: में सर्दियों की तैयारियाँ तेज़, विंटर एक्शन प्लान को लेकर सीएम रेखा गुप्ता की अहम बैठक

Delhi: में सर्दियों की तैयारियाँ तेज़, विंटर एक्शन प्लान को लेकर सीएम रेखा गुप्ता की अहम बैठक

Delhi: में सर्दियों की तैयारियाँ तेज़, विंटर एक्शन प्लान को लेकर सीएम रेखा गुप्ता की अहम बैठक

नई दिल्ली: राजधानी में बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में विंटर एक्शन प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान शहर के बेघरों, अस्पतालों में भर्ती मरीजों, स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी–पालना केंद्रों और सरकारी इमारतों में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

सरकार ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष ठंड का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है, इसलिए सभी राहत और संरक्षण उपाय समय से लागू किए जाएँ।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “दिल्ली में किसी भी नागरिक को ठंड की वजह से परेशानी न हो, यह हमारी जिम्मेदारी है। सभी विभाग अपनी तैयारियों को पूरी गंभीरता से लागू करें।”

बैठक में रैन बसेरों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी रैन बसेरों में महिलाओं के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षित, मानक-अनुरूप सुविधाएँ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।

इसके अलावा, विभागों को निम्न निर्देश भी दिए गए—

अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त कंबलों और गर्माहट के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएँ।

स्कूलों और आंगनवाड़ी–पालना घरों में बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए ठोस प्रबंध किए जाएँ।

सरकारी इमारतों में तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए हीटर की उपलब्धता बिना देरी सुनिश्चित की जाए।

सरकार ने कहा कि सर्दियों के दौरान संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और राहत सेवाओं का संचालन उसकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2