RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 11 Aug 2025 , 12:15 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » Dehradun में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रेस वार्ता, उत्तरकाशी आपदा पर बोले – केंद्र सरकार कड़ी नज़र रखे हुए है

Dehradun में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रेस वार्ता, उत्तरकाशी आपदा पर बोले – केंद्र सरकार कड़ी नज़र रखे हुए है

Dehradun में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रेस वार्ता, उत्तरकाशी आपदा पर बोले – केंद्र सरकार कड़ी नज़र रखे हुए है

देहरादून में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रेस वार्ता, उत्तरकाशी आपदा पर बोले – केंद्र सरकार कड़ी नज़र रखे हुए है

देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने प्रेस वार्ता कर कहा कि धराली (उत्तरकाशी) में आई आपदा पर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर हर संभव मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं मानव नियंत्रण से बाहर हैं, लेकिन राहत व बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

अठावले ने कहा कि दलित समाज में बढ़ी जागरूकता से लोग अब न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए बताया कि 1989 का अत्याचार अधिनियम आने के बाद से ऐसे मामलों में कमी आई है।

उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि देश के हर ज़िले में इसे लागू किया जा रहा है। अब तक 1,700 से अधिक नशा मुक्ति केंद्र बन चुके हैं, जिन पर ₹345 करोड़ खर्च हुए हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम योजना के तहत अब तक 1,650 वृद्धाश्रम स्थापित हो चुके हैं, जिन पर ₹321 करोड़ खर्च हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को लगभग ₹15,000 की सहायता दी जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए ₹1.8 से ₹2.1 लाख का अनुदान दिया जा रहा है।

आर्थिक मोर्चे पर अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 15 वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और 2047 तक शीर्ष देशों में शामिल होगा। ‘मेक इन इंडिया’ से एफडीआई और विनिर्माण क्षेत्र में तेज़ी से वृद्धि हो रही है।

संबंधित समाचार
Rudra ji