RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 19 Oct 2025 , 5:06 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » ताजा खबर » छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर CM: रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया

छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर CM: रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया

छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर CM: रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा की गई विशेष तैयारियों और सुविधाओं का भी जायजा लिया।

छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर CM: रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया
छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर CM: रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया

इस मौके पर दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा, और दिल्ली मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक श्री पुष्पेश रमन त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टाफ से बातचीत कर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, अतिरिक्त टिकट काउंटर, और यात्रियों के लिए पानी एवं बैठने की सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर CM: रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया
छठ और दीपावली पर्व के मद्देनजर CM: रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया

रेलवे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी पर्वों के लिए विशेष तैयारियों जैसे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन, सुरक्षा के उपाय, और हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयास करने का निर्देश दिया।

संबंधित समाचार
Rudra ji