RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Tuesday, 17 Jun 2025 , 1:25 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » ताजा खबर » Israel Iran War: ईरान के मारे गए 406 लोग, जवाबी कार्रवाई में इजरायल के 14 लोगों की मौत

Israel Iran War: ईरान के मारे गए 406 लोग, जवाबी कार्रवाई में इजरायल के 14 लोगों की मौत

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच रविवार को तीसरे दिन भी युद्ध जारी रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल से हमले कर रहे हैं। इन हमलों में ईरान के सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच रविवार को तीसरे दिन भी युद्ध जारी रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल से हमले कर रहे हैं। इन हमलों में ईरान के सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। अब तक इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान ईरान को हुआ है। ईरान में अब तक 406 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि 654 लोग घायल हुए हैं। जबकि ईरान की जवाबी कार्रवाई में इजरायल के अब तक 14 लोग मारे गए हैं और 390 लोग घायल हुए हैं। दोनों ही देश अपनी किसी भी जानकारी दूसरे देशों और मीडिया से साझा नहीं कर रहे हैं। वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता नामक एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी साझा की है।

इजरायल ने रविवार को भी किए हमले

इजरायल ने रविवार को भी ईरान पर हवाई हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल के इस हमले में कुछ लोग मारे गए हैं। इस बीच ईरान कुछ हमलों को रोकने में सफल भी रहा। इजरायल ने ईरान को धमकी दी है कि अगर ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखा तो उन पर हमले तेज कर दिए जाएंगे। इस बार पहले से अधिक ताकतवर मिसाइल दागी जाएंगी। बता दें कि इजरायल के शुक्रवार ने ईरानी परमाणु और सैन्य ठिकानों पर अचानक हमले शुरू कर दिए थे। इन हमलों में कई शीर्ष जनरलों और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे गए थे। इन हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों में से कोई नहीं हट रहा पीछे

इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। दोनों पीछे हटने को तैयार नहीं है। रविवार को इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इस पर इजरायली सेना का कहना है कि ईरान ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, लेकिन इस हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों देश पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के इस रैवेये से वहां की जनता डरी और सहमी हुई है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। इजरायल ने तो लोगों को बंकरों में रहने की सलाह तक दे डाली है।

ट्रंप का दावा, हम कराएंगे समझौता

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान और इजरायल को समझौता कर लेना चाहिए। वे दोनों देशों के बीच समझौता कराएंगे, जैसे उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच कराया था। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि दोनों कट्टर दुश्मन जल्द ही समझौता करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान-इजराइल मुद्दे पर अब कई कॉल की जा रही हैं और बैठकें हो रही हैं। मैं बहुत कुछ करता हूं और कभी किसी चीज का श्रेय नहीं लेता। लेकिन ठीक है, लोग समझते हैं। पश्चिम एशिया को फिर से महान बनाओ!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji