Home » देश » ITBP के जांबाज़ों ने रचा इतिहास: माउंट मकालू फतह कर फहराया तिरंगा, 150 किलो कचरा भी हटाया

ITBP के जांबाज़ों ने रचा इतिहास: माउंट मकालू फतह कर फहराया तिरंगा, 150 किलो कचरा भी हटाया

ITBP के जांबाज़ों ने रचा इतिहास: माउंट मकालू फतह कर फहराया तिरंगा, 150 किलो कचरा भी हटाया

ITBP के जांबाज़ों ने रचा इतिहास: माउंट मकालू फतह कर फहराया तिरंगा, 150 किलो कचरा भी हटाया

नई दिल्ली – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने एक और अद्वितीय उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,485 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस कठिन मिशन के दौरान जवानों ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण मौसम का सामना करते हुए मकालू शिखर पर तिरंगा फहराया और साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर लगभग 150 किलो कचरा हटाया। ITBP के जांबाज़ों ने रचा इतिहास: माउंट मकालू फतह कर फहराया तिरंगा, 150 किलो कचरा भी हटाया

इस साहसिक उपलब्धि पर गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP जवानों को बधाई देते हुए कहा,
“मैं ITBP के जवानों के साहस और समर्पण की सराहना करता हूं। उन्होंने न केवल देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरणा लेते हुए ऊँचाई पर सफाई अभियान भी चलाया।”

इस मिशन में ITBP की पर्वतारोहण टीम ने कठोर मौसम, कम ऑक्सीजन और खतरनाक रास्तों को पार करते हुए सफलता हासिल की। यह अभियान न केवल पर्वतारोहण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को भी ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रतीक बन गया है।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
E-Paper image 2