RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 1:49 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” में भारी घोटाला! ACB करेगी जांच, CM रेखा गुप्ता का आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” में भारी घोटाला! ACB करेगी जांच, CM रेखा गुप्ता का आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” में भारी घोटाला! ACB करेगी जांच, CM रेखा गुप्ता का आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” में भारी घोटाला! ACB करेगी जांच, CM रेखा गुप्ता का आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली – दिल्ली सरकार की “जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” में वर्ष 2021-22 के दौरान भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया कि इस योजना का वास्तविक बजट मात्र ₹15 करोड़ था, लेकिन ‘आप’ सरकार ने लगभग ₹145 करोड़ के फर्जी बिलों को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा,

“दलितों के नाम पर सत्ता हथियाने वाली ‘आप’ सरकार ने दलित बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों का घोर अपमान हुआ है। कोचिंग योजना में जिन बच्चों को लाभ मिलना था, उनके नाम पर बिना दस्तावेज़ों के फर्जी दावे किए गए।”

रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि कई कोचिंग संस्थानों के 100% दावे फर्जी पाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर तक नहीं थे, और कई मामलों में नाम भी बिना किसी वैध प्रमाण के जोड़े गए।

अब यह पूरा मामला भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) के हवाले कर दिया गया है, जो जांच शुरू कर चुकी है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा,

“बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बाबा साहेब के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों को पाई-पाई का हिसाब देना होगा।”

रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति हमेशा दलितों के नाम पर दिखावे तक सीमित रही है, लेकिन जब जिम्मेदारी निभाने की बारी आई तो उन्हीं के अधिकारों को लूट लिया गया।

पारदर्शिता पर सवाल

यह मामला न केवल शिक्षा क्षेत्र में बड़े भ्रष्टाचार को उजागर करता है बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह पवित्र योजनाओं को निजी स्वार्थों के लिए इस्तेमाल किया गया। अब सवाल यह है कि अगर बजट ₹15 करोड़ था, तो ₹145 करोड़ की फर्जी फाइलें कैसे आगे बढ़ाई गईं?

ACB जांच के दायरे में कौन-कौन?

सूत्रों के अनुसार, ACB की जांच में कई कोचिंग संस्थानों, योजना से जुड़े अधिकारियों और संभवतः राजनीतिक हस्तियों के नाम सामने आ सकते हैं। जांच में दस्तावेजों की वैधता, भुगतान के सबूत, लाभार्थियों के सत्यापन जैसे बिंदुओं को खंगाला जाएगा।

यह खबर बड़ी तेज़ी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुकी है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

संबंधित समाचार
Rudra ji