Home » राज्य » उत्तराखंड = UK » कुंभ 2027 हरिद्वार: सुरक्षा से लेकर घाट विस्तार तक, दिसंबर 2026 तक पूरी होंगी तैयारियां

कुंभ 2027 हरिद्वार: सुरक्षा से लेकर घाट विस्तार तक, दिसंबर 2026 तक पूरी होंगी तैयारियां

कुंभ 2027 हरिद्वार: सुरक्षा से लेकर घाट विस्तार तक, दिसंबर 2026 तक पूरी होंगी तैयारियां

कुंभ 2027 हरिद्वार: सुरक्षा से लेकर घाट विस्तार तक, दिसंबर 2026 तक पूरी होंगी तैयारियां

हरिद्वार में होने वाले 2027 के दिव्य और भव्य कुंभ को लेकर तैयारियों का जायजा मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:

गौरी पार्किंग (नजीबाबाद हाईवे): मल्टी मॉडल हब निर्माण की योजना का निरीक्षण।

चंडी देवी मंदिर: रोपवे निर्माण कार्य का निरीक्षण।

नीलधारा (दिव्य प्रेम मिशन आश्रम के समीप): कल्चरल हब निर्माण की योजना देखी।

नमामि गंगे घाट, नीलधारा: लेजर शो के लिए स्थलीय निरीक्षण।

कुंभ 2027 हरिद्वार: सुरक्षा से लेकर घाट विस्तार तक, दिसंबर 2026 तक पूरी होंगी तैयारियां
कुंभ 2027 हरिद्वार: सुरक्षा से लेकर घाट विस्तार तक, दिसंबर 2026 तक पूरी होंगी तैयारियां

मुख्य सचिव के निर्देश:

2027 कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण हों।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर रेलिंग लगाने का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

सभी कार्यों को तत्परता और समयबद्धता से पूरा करने पर जोर।

उपस्थित अधिकारी:
मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेंद्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए श्री अंशुल सिंह, प्रमुख अभियंता सिंचाई श्री सुभाष चंद पांडे, मुख्य अभियंता श्री चंद्र शेखर सिंह, डीएफओ श्री स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, एसपी क्राइम श्री जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी श्री पंकज गैरोला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद आगमन पर मेला अधिकारी और जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य सचिव का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2