RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Thursday, 26 Jun 2025 , 2:59 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » Kunal Kamra Row: अब बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, FIR रद करने की लगाई गुहार

Kunal Kamra Row: अब बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, FIR रद करने की लगाई गुहार

Kunal Kamra Row: अब बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, FIR रद करने की लगाई गुहार

मुंबई। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर देशद्रोही की टिप्पणी करने के लिए पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी। अब कुणाल कामरा ने एफआईआर को रद करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कामरा ने 5 अप्रैल को हाईकोर्ट का रुख किया था।

अधिवक्ता मीनाज काकलिया के माध्यम से दायर याचिका पर 21 अप्रैल को न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई होने की संभावना है। कामरा को पिछले महीने मद्रास हाई कोर्ट से उनके खिलाफ मामले में अंतरिम ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिली थी। वह तमिलनाडु के स्थायी निवासी हैं।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji