ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में बंद होंगे मेहुल चोकसी
मुंबई: हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम से बड़ा झटका लगा है। बेल्जियम की अदालत ने आदेश में स्पष्ट किया कि चोकसी बेल्जियम का नागरिक नहीं है, बल्कि विदेशी नागरिक हैं। इसके अलावा, अदालत ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोप उनके भारत प्रत्यर्पण में कोई कानूनी बाधा नहीं डाल सकते।
अदालत ने यह भी माना कि भारत द्वारा लगाए गए आरोप – जैसे धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, दस्तावेज़ों में जालसाजी और भ्रष्टाचार – बेल्जियम के कानून में भी अपराध की श्रेणी में आते हैं।
अदालत ने भारत सरकार की ओर से दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा, जहाँ 46 वर्ग मीटर का क्षेत्र, दो सेल और निजी शौचालय की सुविधा उपलब्ध होगी।












