RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Tuesday, 21 Oct 2025 , 3:26 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » Modi 3.0: में टेक्नोलॉजी को बड़ी बढ़त, ₹1.25 लाख करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

Modi 3.0: में टेक्नोलॉजी को बड़ी बढ़त, ₹1.25 लाख करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

Modi 3.0: में टेक्नोलॉजी को बड़ी बढ़त, ₹1.25 लाख करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में टेक्नोलॉजी को बड़ी बढ़त, ₹1.25 लाख करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। हाल ही में #OperationSindoor के दौरान जिस तरह से अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से भारत ने अपनी रणनीतिक ताकत दिखाई, उसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि मोदी सरकार ने ₹1.25 लाख करोड़ की लागत से नई टेक्नोलॉजी आधारित योजनाओं को मंजूरी दी है। ये योजनाएं देश को डिजिटल और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहम मानी जा रही हैं।

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन निर्णयों का उद्देश्य भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाना है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल केवल रक्षा या संचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

#CabinetDecisions के तहत उठाए गए इन कदमों को आने वाले वर्षों में भारत की विकास यात्रा का आधार बताया जा रहा है।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार