RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 19 Oct 2025 , 11:03 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » उत्तर प्रदेश » प्रयागराज में बाढ़ से हाहाकार : 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

प्रयागराज में बाढ़ से हाहाकार : 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

प्रयागराज में बाढ़ से हाहाकार : 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

प्रयागराज में बाढ़ से हाहाकार : 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियाँ उफान पर हैं और दोनों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच चुका है। लगातार बढ़ते जलस्तर से निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई मकान, घाट और सड़कें पानी में डूब चुके हैं। हालात बिगड़ने पर हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर बाढ़ राहत शिविरों में ठहराया गया है।

राहत और बचाव कार्यों के लिए NDRF व SDRF की टीमें लगातार लगी हुई हैं। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासनिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।

संबंधित समाचार
Rudra ji