RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 4:47 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » श्रावण के चौथे सोमवार पर CM रेखा गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, शिवभक्ति के साथ लोककल्याण की कामना

श्रावण के चौथे सोमवार पर CM रेखा गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, शिवभक्ति के साथ लोककल्याण की कामना

श्रावण के चौथे सोमवार पर CM रेखा गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, शिवभक्ति के साथ लोककल्याण की कामना

श्रावण के चौथे सोमवार पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया रुद्राभिषेक, शिवभक्ति के साथ लोककल्याण की कामना

श्रावण मास के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने श्री वेदनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गंगाजल, दुग्ध, शहद, बेलपत्र, और पंचामृत से रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से आत्मिक शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि,

“श्रावण मास केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की उस गहराई को दर्शाता है, जहां भक्ति, साधना और सेवा एक साथ चलती हैं। रुद्राभिषेक आत्मशुद्धि का श्रेष्ठ मार्ग है, और समाज में शांति, स्वास्थ्य और संतुलन लाने का सशक्त माध्यम भी।”

श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इस महीने में की गई शिव-भक्ति, विशेष रूप से रुद्राभिषेक, भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करता है और उन्हें मानसिक, शारीरिक तथा आत्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में सुख-शांति एवं समरसता का वातावरण बना रहे।

यह अवसर न केवल एक आध्यात्मिक अनुभव था, बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपरा के संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक संदेश है।

संबंधित समाचार
Rudra ji