RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 10:53 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » विदेश » PM; मोदी का घाना में भव्य स्वागत, भारतीय प्रवासी समुदाय ने दिखाया उत्साह

PM; मोदी का घाना में भव्य स्वागत, भारतीय प्रवासी समुदाय ने दिखाया उत्साह

PM; मोदी का घाना में भव्य स्वागत, भारतीय प्रवासी समुदाय ने दिखाया उत्साह

प्रधानमंत्री मोदी का घाना में भव्य स्वागत, भारतीय प्रवासी समुदाय ने दिखाया उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाना दौरे के दौरान भारतीय प्रवासी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जैसे ही पीएम मोदी घाना की राजधानी अक्रा पहुंचे, वहां भारतीय समुदाय ने रेड कारपेट बिछाकर, पारंपरिक संगीत, नृत्य और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका शानदार अभिनंदन किया।

PM; मोदी का घाना में भव्य स्वागत, भारतीय प्रवासी समुदाय ने दिखाया उत्साह
PM; मोदी का घाना में भव्य स्वागत, भारतीय प्रवासी समुदाय ने दिखाया उत्साह

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी एकत्र हुए और उन्होंने अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन से माहौल को भारतमय बना दिया। पीएम मोदी ने भी इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रेम और अपनापन भारत और घाना के मजबूत संबंधों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और घाना के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने भी पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर विशेष रूप से स्वागत किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और घाना के ऐतिहासिक रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और भविष्य में भी दोनों देश मिलकर विकास की नई राहें खोजते रहेंगे।

 

संबंधित समाचार
Rudra ji