RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Wednesday, 09 Jul 2025 , 11:50 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » Pooja jatav: जिसने रिश्तों की हर सीमा तोड़ दी, ससुर से भी रचाई थी प्रेमकहानी, हत्या की साजिश से उठा पूरा पर्दा

Pooja jatav: जिसने रिश्तों की हर सीमा तोड़ दी, ससुर से भी रचाई थी प्रेमकहानी, हत्या की साजिश से उठा पूरा पर्दा

Pooja jatav: जिसने रिश्तों की हर सीमा तोड़ दी, ससुर से भी रचाई थी प्रेमकहानी, हत्या की साजिश से उठा पूरा पर्दा

पूजा जाटव: जिसने रिश्तों की हर सीमा तोड़ दी, ससुर से भी रचाई थी प्रेमकहानी, हत्या की साजिश से उठा पूरा पर्दा

झांसी।
Pooja jatav… एक ऐसा नाम, जिसने रिश्तों की परिभाषा को ही हिला कर रख दिया। दो-दो पति, जेठ से अवैध संबंध, और अब जो खुलासा हुआ है, उसने सबको सकते में डाल दिया। पूजा जाटव अपने ससुर को भी अपने प्रेमजाल में फंसा चुकी थी। जिस महिला को उसके मासूम चेहरे के पीछे कोई आम गृहिणी समझ रहा था, वह अंदर से एक खतरनाक साजिशकर्ता निकली।

हत्या से खुली परतें

पूरी सच्चाई सामने तब आई जब 24 जून को झांसी के तहरौली इलाके में 60 वर्षीय सास सुशीला देवी की हत्या हो गई। शुरुआती जांच में मामला लूट और विरोध के दौरान हत्या का माना गया। लेकिन पुलिस को बहू पूजा जाटव पर संदेह हुआ। पूछताछ में पूजा ने जो सच उगला, उससे पुलिस भी हैरान रह गई।

रिश्तों का जाल, लेकिन सब फरेब

पूजा की शादी 11 साल पहले मध्यप्रदेश में लव मैरिज से हुई थी। शुरूआती जीवन में सब ठीक चला, लेकिन पति की कमाई कम और पूजा की जरूरतें ज्यादा थीं। धीरे-धीरे रिश्तों में दरार आ गई। आरोप है कि पूजा ने अपने पहले पति की हत्या की सुपारी तक दे डाली। गोली भी चली, लेकिन पति बच गया और पूजा पर केस कर दिया। वह जेल भी गई और फिर जमानत पर बाहर आई।

इतना ही नहीं, पूजा ने दूसरे पति से भी शादी रचा ली और जेठ के साथ अवैध संबंध बना लिए। लेकिन यह मामला तब और गहरा हो गया जब सामने आया कि पूजा का अपने ससुर से भी प्रेम संबंध था। वह ससुर को भी अपने जाल में फंसा चुकी थी।

क्यों किया सास का कत्ल?

पूजा को अपनी सास सुशीला देवी रोड़ा लगने लगी थी। आरोप है कि पूजा ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर सास को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सास को बेहोशी का इंजेक्शन देकर गला दबा कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घर से गहने भी गायब कर दिए गए ताकि इसे लूट का रूप दिया जा सके। लेकिन पुलिस की गहराई से की गई जांच में इस बहू की खौफनाक साजिश उजागर हो गई।

एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे

पूजा जाटव का अब तक का आपराधिक इतिहास सामने आ चुका है। दो-दो पतियों के साथ शादी, जेठ से अफेयर, ससुर से प्रेम संबंध, हत्या की साजिश, सुपारी कांड – यह सब किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती।

पुलिस कर रही है विस्तृत जांच

फिलहाल पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस महिला के और कितने काले राज अब तक छुपे हुए हैं।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
Rudra ji