Home » देश » प्रवीण खंडेलवाल: इस साल की दीवाली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री!

प्रवीण खंडेलवाल: इस साल की दीवाली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री!

प्रवीण खंडेलवाल: इस साल की दीवाली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री!

प्रवीण खंडेलवाल: इस साल की दीवाली ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री!

नई दिल्ली: इस साल की दीवाली ऐतिहासिक रही है। देशभर में दीपावली के मौके पर व्यापार ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार इस साल कुल बिक्री ₹6.05 लाख करोड़ तक पहुँच गई है।

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा कि “इस साल की दीपावली ने भारतीय व्यापार को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती और मजबूत उपभोक्ता विश्वास ने इस रिकॉर्ड बिक्री में अहम भूमिका निभाई है।”

CAIT के रिसर्च विंग ने बताया कि उत्पादों की बिक्री ₹5.40 लाख करोड़ और सर्विस सेक्टर का योगदान ₹65,000 करोड़ रहा। CAIT ने यह आंकड़ा देशभर के 60 प्रमुख वितरण केंद्रों में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर जारी किया है। इन सर्वेक्षणों में राज्यों की राजधानियां, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर शामिल हैं।

सांसद खंडेलवाल ने कहा कि व्यापार और उपभोक्ता दोनों के उत्साह ने इस दीपावली को इतिहास में यादगार बना दिया है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2