प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उनका दृढ़ संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”
भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। एशिया कप में टीम ने कड़े मुकाबलों में अपना दमखम दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और सिल्वर मेडल हासिल किया।












