उत्तर अमेरिका में राम की सबसे ऊँची प्रतिमा का कनाडा में अनावरण मिसिसॉगा के हिंदू हेरिटेज सेंटर में 51 फीट ऊँची fiberglass प्रतिमा स्थापित
कनाडा के मिसिसॉगा शहर में स्थित हिंदू हेरिटेज सेंटर में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊँची प्रतिमा का भव्य अनावरण अगस्त को किया गया। यह प्रतिमा उत्तर अमेरिका में राम की सबसे ऊँची मूर्ति मानी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अद्भुत प्रतिमा को फाइबरग्लास से तैयार किया गया है, जो न केवल हल्की है, बल्कि 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज़ हवाओं का सामना करने में भी सक्षम है। इससे यह स्पष्ट है कि प्रतिमा को खास तौर पर कनाडा के मौसम और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इस अनावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक भावना, सांस्कृतिक गौरव और भारतीय विरासत के प्रचार-प्रसार का यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिंदू हेरिटेज सेंटर, जो वर्षों से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का काम करता रहा है, अब भगवान राम की इस विशाल प्रतिमा के साथ एक नई पहचान प्राप्त कर चुका है।
यह पहल न केवल प्रवासी भारतीयों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि विश्वभर में राम और भारतीय संस्कृति के सम्मान और प्रसार की दिशा में एक प्रेरक कदम भी है।