RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 11:43 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » रेखा गुप्ता ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT से शुरू हुआ ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान

रेखा गुप्ता ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT से शुरू हुआ ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान

रेखा गुप्ता ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT से शुरू हुआ ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान

रेखा गुप्ता ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT से शुरू हुआ ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान

नई दिल्ली, 1 अगस्त —
दिल्ली को साफ़-सुथरा बनाने की मुहिम अब ज़मीन पर दिखने लगी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज खुद अपने हाथ में झाड़ू थामकर ISBT कश्मीरी गेट पर ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान की अगुवाई की। न सिर्फ सफाई की, बल्कि लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें जागरूक भी किया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

रेखा गुप्ता ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT से शुरू हुआ ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान
रेखा गुप्ता ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT से शुरू हुआ ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान

रेखा गुप्ता ने कहा, “बदलाव की शुरुआत हमेशा अपने घर से होती है। अगर हम दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरित राजधानी बनाना चाहते हैं तो हर नागरिक को इसमें भागीदार बनना होगा।”

इस अभियान के तहत अगस्त का पूरा महीना दिल्ली में स्वच्छता के जन-आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। दिल्ली सरकार के सभी विभाग, संस्थाएं और स्थानीय निकाय इस पहल में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान को प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक और कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी और सामूहिक चेतना का प्रतीक है।

रेखा गुप्ता ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT से शुरू हुआ ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान
रेखा गुप्ता ने खुद उठाई झाड़ू, ISBT से शुरू हुआ ‘#DelhiKoKoodeSeAzadi’ अभियान

जनता से सीधा जुड़ाव

रेखा गुप्ता ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से सुझाव भी लिए और भरोसा दिलाया कि उनकी भागीदारी और सुझावों से ही यह आंदोलन सफल होगा। उन्होंने सभी से अपील की –
“अपने घर, गली और कॉलोनी से शुरुआत करें और दिल्ली को मिलकर संवारें।”

संबंधित समाचार
Rudra ji