Home » राज्य » Assam में उच्च शिक्षा का नया अध्याय – गोहपुर में बनेगा शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय

Assam में उच्च शिक्षा का नया अध्याय – गोहपुर में बनेगा शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय

Assam में उच्च शिक्षा का नया अध्याय - गोहपुर में बनेगा शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय

असम में उच्च शिक्षा का नया अध्याय — गोहपुर में बनेगा शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू होने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 8 नवम्बर को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गोहपुर में शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र से ‘अमृत कलश भूमि पूजन कार्यक्रम’ के लिए पवित्र मिट्टी लेकर जा रहे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मिट्टी ‘मो माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत वर्ष 2020 में राज्यभर से अमृत कलश यात्रा के माध्यम से एकत्र की गई थी।

Assam में उच्च शिक्षा का नया अध्याय - गोहपुर में बनेगा शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय
Assam में उच्च शिक्षा का नया अध्याय – गोहपुर में बनेगा शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने बताया कि उस समय असम के कोनों से एकत्रित 540 कलशों में से 270 कलश नई दिल्ली में बनने वाले अमृत बाटिका के लिए भेजे गए थे, जबकि शेष 270 कलश अब गोहपुर भेजे जा रहे हैं, जहां यह विश्वविद्यालय की नींव में प्रयुक्त होंगे।

Assam में उच्च शिक्षा का नया अध्याय - गोहपुर में बनेगा शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय
Assam में उच्च शिक्षा का नया अध्याय – गोहपुर में बनेगा शहीद कनकलता बरुआ राज्य विश्वविद्यालय

731 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी आधारित व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय असम के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दो वर्ष पहले असम के लोगों ने अमृत कलश यात्रा में अपने गाँवों की मिट्टी दान कर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया था। आज वही पवित्र मिट्टी हमारे शहीद कनकलता बरुआ विश्वविद्यालय की नींव में उपयोग होगी — यह असम के लिए गर्व का क्षण है।”

संबंधित समाचार
E-Paper image 2