Home » देश » लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से Sri Lanka संसदीय प्रतिनिधिमंडल की भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से Sri Lanka संसदीय प्रतिनिधिमंडल की भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से Sri Lanka संसदीय प्रतिनिधिमंडल की भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से श्रीलंकाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल की भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भारत आए श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल लोकसभा सचिवालय के PRIDE (Parliamentary Research and Training Institute for Democracies) द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है।

इस दौरान ओम बिड़ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संसदीय कूटनीति को मजबूती मिलती है और भारत-श्रीलंका के बीच लोकतांत्रिक सहयोग गहराता है। उन्होंने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और जन-जन के रिश्तों पर जोर देते हुए श्रीलंकाई संसद में बने भारत–श्रीलंका संसदीय मैत्री समूह का स्वागत किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से Sri Lanka संसदीय प्रतिनिधिमंडल की भेंट
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से Sri Lanka संसदीय प्रतिनिधिमंडल की भेंट

बिड़ला ने कहा कि श्रीलंका, भारत की ‘Neighbourhood First’ नीति और ‘Vision SAGAR’ में विशेष स्थान रखता है। चर्चा में संस्थागत क्षमता निर्माण, तकनीकी सहयोग और नए अवसरों की खोज जैसे विषय शामिल रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि PRIDE अब तक 110 से अधिक देशों के विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। साथ ही उन्होंने भारतीय संसद में एआई और तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता और कुशल कार्यप्रणाली की विशेषताओं को भी साझा किया।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2