Home » देश » Sunita Kejriwal ने दिल्ली की महिलाओं संग धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

Sunita Kejriwal ने दिल्ली की महिलाओं संग धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

Sunita Kejriwal ने दिल्ली की महिलाओं संग धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं संग धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के साथ ‘हरियाली तीज’ का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं। इस सांस्कृतिक आयोजन में महिलाओं ने झूला झूला, लोकगीत गाए और पारंपरिक व्यंजन का आनंद लिया।

Sunita Kejriwal ने दिल्ली की महिलाओं संग धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
Sunita Kejriwal ने दिल्ली की महिलाओं संग धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक कुलदीप कुमार और प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष सारिका चौधरी भी उपस्थित रहीं। सभी नेताओं ने महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं और इस प्रकार के आयोजनों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Sunita Kejriwal ने दिल्ली की महिलाओं संग धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
Sunita Kejriwal ने दिल्ली की महिलाओं संग धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

सुनीता केजरीवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हरियाली तीज नारी शक्ति, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस पर्व को ऐसे आयोजनों के माध्यम से मनाकर हम अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।”

हरियाली तीज का यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा था बल्कि इसमें सामाजिक एकता और महिला भागीदारी का भी सुंदर संदेश छिपा था।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2