Home » देश » Swadeshi: सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बढ़ाया ‘स्वदेशी’ का संदेश, लोकल कारीगर से खरीदा हैंडमेड भगवान का आसन

Swadeshi: सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बढ़ाया ‘स्वदेशी’ का संदेश, लोकल कारीगर से खरीदा हैंडमेड भगवान का आसन

Swadeshi: सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बढ़ाया ‘स्वदेशी’ का संदेश, लोकल कारीगर से खरीदा हैंडमेड भगवान का आसन

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बढ़ाया ‘स्वदेशी’ का संदेश, लोकल कारीगर से खरीदा हैंडमेड भगवान का आसन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वदेशी खरीदो – स्वदेशी बेचो” आह्वान को आगे बढ़ाते हुए सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया है।

इसी कड़ी में उन्होंने आनंद निकेतन मार्केट से एक स्थानीय विक्रेता द्वारा तैयार किया गया हैंडमेड भगवान का आसन खरीदा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक खरीदारी नहीं है, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के परिश्रम को सम्मान देने का एक छोटा सा प्रयास है।

सांसद खंडेलवाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी के “Vocal for Local” अभियान को मज़बूत करें और आने वाले त्यौहारों में विदेशी वस्तुओं की जगह भारतीय कारीगरों व उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को अपनाएँ।

उन्होंने कहा –
“जब हम स्वदेशी खरीदेंगे और स्वदेशी बेचेंगे, तभी भारत की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी और हम सब मिलकर अपने देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने में योगदान देंगे।”

संबंधित समाचार
E-Paper image 2