Home » देश » एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Google Phone ऐप में आया नया अपडेट, कॉलिंग एक्सपीरियंस हुआ और स्मार्ट

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Google Phone ऐप में आया नया अपडेट, कॉलिंग एक्सपीरियंस हुआ और स्मार्ट

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Google Phone ऐप में आया नया अपडेट, कॉलिंग एक्सपीरियंस हुआ और स्मार्ट

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए खुशखबरी! Google Phone ऐप में आया नया अपडेट, कॉलिंग एक्सपीरियंस हुआ और स्मार्ट

अगर आप एंड्रॉइड फोन यूजर हैं तो आपकी कॉलिंग एक्सपीरियंस अब और बेहतर होने वाली है। Google ने अपने कॉलिंग ऐप (Phone by Google) का नया अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें डिज़ाइन और यूजिबिलिटी दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

 नया कॉल स्क्रीन इंटरफेस

अपडेट के बाद कॉल स्क्रीन पर स्मार्ट और नए आइकन नजर आएंगे। स्पीकर, होल्ड, म्यूट, कॉल रिकॉर्डिंग और कीपैड जैसे जरूरी बटन अब पहले से ज्यादा क्लियर, बड़े और आसानी से एक्सेस किए जा सकेंगे।

रिऑर्गनाइज़्ड फीचर्स

हालिया कॉल, फेवरेट्स और ब्लॉकिंग जैसे ऑप्शन को फिर से व्यवस्थित किया गया है ताकि यूजर बिना समय गंवाए इन तक पहुंच सके।

स्मार्ट कंट्रोल और विजुअल बदलाव

Google का दावा है कि इस अपडेट के बाद यूजर को कॉल हैंडलिंग में ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। रोजाना कॉल करने वालों के लिए स्लाइडिंग ऑप्शन, नोटिफिकेशन और विजुअल फीचर्स में भी सुधार किया गया है। अब कॉल करना, रिसीव करना या कॉल सेटिंग्स तक पहुंचना पहले से कहीं आसान होगा।

कैसे मिलेगा नया फीचर?

अगर आपके मोबाइल में ऑटो-अपडेट ऑन है तो यह बदलाव जल्द ही अपने आप दिखने लगेंगे। अन्यथा, आप सीधे Google Play Store पर जाकर “Phone by Google” ऐप को अपडेट कर सकते हैं और नए फीचर्स का तुरंत फायदा उठा सकते हैं।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2