Home » देश » सोने की कीमतों में फिर आएगी बड़ी तेजी? एक्सपर्ट्स ने दिए संकेत, 2026 की शुरुआत होगी धमाकेदार!

सोने की कीमतों में फिर आएगी बड़ी तेजी? एक्सपर्ट्स ने दिए संकेत, 2026 की शुरुआत होगी धमाकेदार!

सोने की कीमतों में फिर आएगी बड़ी तेजी? एक्सपर्ट्स ने दिए संकेत, 2026 की शुरुआत होगी धमाकेदार!

सोने की कीमतों में फिर आएगी बड़ी तेजी? एक्सपर्ट्स ने दिए संकेत, 2026 की शुरुआत होगी धमाकेदार!

साल 2025 अपने आखिरी चरण में है और नया साल 2026 शुरू होने में अब करीब डेढ़ महीना बचा है। इस बीच देशभर में शादियों का सीजन भी पूरी रफ्तार पकड़ रहा है। इसी दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि नया साल आते-आते सोना एक बार फिर नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

निवेश और ग्लोबल मार्केट बना रहे तेजी का माहौल

ज्वेलरी इंडस्ट्री के एक बड़े ग्रुप से जुड़े एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2025 में ज्वेलरी से ज्यादा सोना निवेश के उद्देश्य से खरीदा गया है। अब शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही रिटेल डिमांड में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

त्योहारी सीजन के बाद बढ़ रहा फुटफॉल

दिवाली पर कारोबार मजबूत रहा, हालांकि बाद में 10–15 दिन की हल्की सुस्ती आई थी। अब बाजार में ग्राहक दोबारा लौट रहे हैं।
एक कारोबारी ने बताया कि दिवाली के दौरान करीब आधे ग्राहकों ने पुराने गहनों को बदलकर नए डिजाइन के गहने खरीदे, और यह ट्रेंड मौजूदा तिमाही में भी 20–25% के स्तर पर स्थिर रह सकता है।

मॉडर्न और हेवी डिजाइन की बढ़ी मांग

बाजार में इस समय भारी और मॉडर्न डिजाइन वाले गहनों की मांग बढ़ी है। वहीं, छोटे और मध्यम साइज के डायमंड ज्वेलरी की खरीद भी तेजी पर है। शहरी ग्राहकों में अब सिंपल गोल्ड की जगह डायमंड ज्वेलरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

कितना बढ़ सकता है सोना?

फेस्टिव सीजन से पहले ही सोना 10–15% महंगा हो चुका है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दो से तीन महीने में सोने में और 10–20% की बढ़ोतरी हो सकती है।
इसका मतलब-

प्रति 10 ग्राम सोना 12,000 से 24,000 रुपये तक महंगा हो सकता है।

2026 की शुरुआत होगी निर्णायक

जानकारों का मानना है कि 2025 की आखिरी तिमाही और 2026 की शुरुआत सोने में निवेश के लिहाज से बेहद अहम रहने वाली है।
इस दौरान इंटरनेशनल मार्केट की हलचल, बुलियन ट्रेंड, और दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों की खरीदारी सोने की कीमतों को और ऊपर ले जा सकती है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2