RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 19 Oct 2025 , 5:07 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वृंदावन यात्रा, बांके बिहारी मंदिर में परिवार संग किए दर्शन

यूपी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वृंदावन यात्रा, बांके बिहारी मंदिर में परिवार संग किए दर्शन

यूपी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वृंदावन यात्रा, बांके बिहारी मंदिर में परिवार संग किए दर्शन

यूपी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वृंदावन यात्रा, बांके बिहारी मंदिर में परिवार संग किए दर्शन

वृंदावन पहुंचे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान के चरणों में माथा टेका। इस दौरान वे परिवार संग मौजूद रहीं। राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से सुबह 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जहां प्रदेश सरकार के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, मथुरा के मेयर विनोद अग्रवाल और एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने उनका स्वागत किया।

विशेष ट्रेन से पहुंचीं राष्ट्रपति

दिल्ली से सुबह 8 बजे रवाना हुई राष्ट्रपति की ट्रेन के 18 में से 12 कोच उनके और स्टाफ के लिए आरक्षित थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट और लाउंज शामिल थे।

बांके बिहारी मंदिर में पूजा

मंदिर पहुंचकर राष्ट्रपति ने करीब आधे घंटे तक दर्शन किए और ठाकुर जी के लिए भेंट अर्पित की। गोस्वामी परिवार ने पूजा संपन्न कराई। मंदिर कमेटी की ओर से विशेष पूजा की व्यवस्था की गई।

निधिवन में परिक्रमा

इसके बाद राष्ट्रपति निधिवन पहुंचीं। यहां उन्होंने वृक्षों की पूजा कर पांच सौ मीटर की परिक्रमा लगाई। उन्होंने बिहारी जी की प्राकट्य स्थली, रंग महल, रास मंडल और स्वामी हरिदास जी की समाधि पर भी श्रद्धांजलि दी।

ऐतिहासिक दौरा

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा सात घंटे का है और पूरी तरह धार्मिक स्थलों के दर्शन को समर्पित है। वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनीं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह यहां पहुंचे थे।

राष्ट्रपति की यह यात्रा वृंदावन और मथुरा के लिए गर्व और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

संबंधित समाचार
Rudra ji