RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 11:04 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » वीडियो: ‘रिटायरमेंट मेरे लिए शांति का क्षण है’, अश्विन ने कहा, जिनका चेन्नई में लौटने पर भव्य स्वागत हुआ।

वीडियो: ‘रिटायरमेंट मेरे लिए शांति का क्षण है’, अश्विन ने कहा, जिनका चेन्नई में लौटने पर भव्य स्वागत हुआ।

अश्विन का जोरदार स्वागत

– फोटो : ANI

विस्तार

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद चेन्नई लौट चुके हैं। गुरुवार को अश्विन के आवास पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। जैसे ही अश्विन की कार उनके घर के गेट के पास आकर रुकी, ढोल-नगाड़ों और तालियों से उनका स्वागत हुआ। अश्विन के साथ उनकी पत्नी प्रीति और दोनों बेटियां भी रहीं। अश्विन के आवास पर उनके माता पिता के अलावा कई और लोग मौजूद रहे। सभी ने अश्विन के लिए तालियां बजाईं और उन पर फूलों का बारिश की गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें माला पहनाई। अश्विन के पिता रविचंद्रन ने उन्हें गले लगाया, जबिक मां भावुक दिखीं। रविचंद्रन ने बेटे का माथा भी चूमा। इस दौरान दोनों भावुक नजर आ रहे थे। अश्विन ने मीडिया को कहा कि संन्यास कई लोगों के लिए भावुक कर देने वाला पल होता है, लेकिन उनके लिए यह सुकून के पल हैं। अश्विन बिना किसी शोर शराबे के स्वदेश लौट आए। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्थानीय अधिकारी अश्विन को बाहर लेकर आए। इस बीच प्रशंसकों ने उनकी तस्वीरें ली, लेकिन वह मीडियाकर्मियों से बात किए बिना अपने घर चले गए।

Trending Videos

Source link

संबंधित समाचार
Rudra ji