RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 1:47 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » WHO मंच पर भारत की महिला राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

WHO मंच पर भारत की महिला राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

WHO मंच पर भारत की महिला राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

WHO मंच पर भारत की महिला राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की ओर से महिला राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के झूठ और दोहरे रवैये पर करारा प्रहार किया। उन्होंने महज 100 सेकंड के अपने प्रभावशाली बयान में पाकिस्तान को आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक बताया।

अनुपमा सिंह ने स्पष्ट कहा, “जो देश आतंकियों को पनाह देता है, उन्हें प्रशिक्षण देता है, वह खुद को पीड़ित नहीं कह सकता।” उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की धरती से लगातार आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा मिलता है। भारत की यह प्रतिक्रिया तब आई जब पाकिस्तान ने WHO के मंच का दुरुपयोग कर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए।

अनुपमा सिंह के साहसिक बयान से न सिर्फ पाकिस्तान का चेहरा उजागर हुआ, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मुखर और सशक्त विदेश नीति की झलक भी सामने आई।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji