Home » क्रिकेट / खेल » बाबर आजम की कप्तानी में वापसी के बीच शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान, बोले- ‘अभी तक मैं ही कप्तान हूं'

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी के बीच शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान, बोले- ‘अभी तक मैं ही कप्तान हूं'

लाहौर, पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बाबर आजम की टेस्ट कप्तान के तौर पर वापसी के बीच शाहीन शाह अफरीदी ने वनडे टीम की कप्तानी पर अपना दावा जताया है। उनके एक बयान के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच पुराने मतभेदों की खबरें फिर चर्चा में आ गई हैं।

जब बाबर आजम पाकिस्तान की तीनों फॉर्मेट की टीमों के कप्तान थे, उस समय पाकिस्तानी मीडिया में उनके और शाहीन अफरीदी के बीच कथित मनमुटाव की खबरें सामने आती रही थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता था कि शाहीन बाबर से खुश नहीं हैं और कप्तानी में बदलाव चाहते हैं।

अब बाबर की टेस्ट कप्तान के रूप में वापसी के बाद एक बार फिर कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बाबर वेस्टइडीज दौरे पर पाकिस्तान की टेस्ट टीम की अगुवाई कर चुके हैं और अब इग्लैंड दौरे में भी टीम का नेतृत्व करने की तैयारी में हैं। इसी बीच चर्चा है कि उन्हें भविष्य में तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

इसी सवाल पर शाहीन से जब पूछा गया कि क्या कोच माइक हेसन और चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद वनडे कप्तान के तौर पर उनका समर्थन करेंगे, तो उन्होंने कहा, “अभी तक मैं ही कप्तान हूं।”

टेलीकॉम एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी देने का भरोसा दिया है। कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि बाबर ने टेस्ट कप्तानी इस शर्त पर स्वीकार की थी कि आगे उन्हें तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया जा सकता है।

हालांकि, अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर तय नहीं है। शाहीन को पिछले साल अक्टूबर में वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। माना जा रहा था कि वह दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक कप्तान बने रहेंगे।

अब बाबर की टेस्ट कप्तानी में वापसी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में नेतृत्व को लेकर नई तस्वीर बन रही है। आने वाले समय में पीसीबी किस खिलाड़ी को किस फॉर्मेट की जिम्मेदारी देता है, यह देखना अहम होगा।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2