
देशभर में दीपावली की आतिशबाजी ने मचाई तबाही, 24 की मौत और सैकड़ों घायल; कटनी-सिवनी में 12 लोगों ने गंवाई जान
नई दिल्ली, दिल्ली। दीपावली पर देशभर में आतिशबाजी और आग लगने की घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पटाखों से जुड़े हादसों में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए। सबसे गंभीर घटनाएं मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिलों में हुईं, जहां दो कारोबारियों के तीन मंजिला मकानों








