Home » मनोरंजन » ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जारी, 170 करोड़ पार पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जारी, 170 करोड़ पार पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar की फिल्म Bhooth Bangla लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हॉरर कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने रिलीज के 34वें दिन भी मजबूत कमाई दर्ज की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 34वें दिन लगभग 80 लाख रुपये का कारोबार किया। चौथे हफ्ते के बाद भी फिल्म का इस तरह कमाई करना इसे बड़ी सफलता की ओर ले जा रहा है।

फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 170 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। इस उपलब्धि के साथ ‘भूत बंगला’ को सुपरहिट माना जा रहा है।

निर्देशक Priyadarshan के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला। दर्शकों ने खास तौर पर अक्षय कुमार और Paresh Rawal की जोड़ी को काफी पसंद किया।

फिल्म में Rajpal Yadav की कॉमिक टाइमिंग भी चर्चा में रही। वहीं Mithila Palkar और Wamiqa Gabbi ने कहानी को मजबूती दी।

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि Netflix पर जल्द ही इसे स्ट्रीम किया जाएगा।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2