Home » ताजा खबर » सिक्किम बना पूर्ण साक्षर राज्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की घोषणा

सिक्किम बना पूर्ण साक्षर राज्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की घोषणा

हिमालयी राज्य सिक्किम ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश का पांचवां पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगटोक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ULLAS पहल के तहत इसकी आधिकारिक घोषणा की।

सिक्किम अब मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश की सूची में शामिल हो गया है। पूर्वोत्तर भारत में यह तीसरा राज्य है जिसने पूर्ण साक्षरता का लक्ष्य हासिल किया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई ULLAS योजना का उद्देश्य वयस्क शिक्षा और आजीवन सीखने को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2