नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली से खास आशीर्वाद और सलाह मिली है। आरसीबी की जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए। यही नहीं, उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी कायम किया।
फाइनल के बाद वायरल वीडियो में विराट कोहली उन्हें समझाते नजर आते हैं कि सफलता की असली परीक्षा उसके बाद शुरू होती है। उन्होंने कहा कि लोगों की तारीफ और आलोचना दोनों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
कोहली ने कहा, “जो हुआ है वह मेहनत की वजह से हुआ है। अब यहां से आगे बढ़ना है।”
उन्होंने आगे कहा, “एक बिहारी सब पर भारी, खत्म गेम।” यह संवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।











