Home » मनोरंजन » अखिल अक्किनेनी की वापसी पर सामंथा का सपोर्ट, ‘लेनिन’ के लिए कहा- पहले से ही ब्लॉकबस्टर जैसी लग रही फिल्म

अखिल अक्किनेनी की वापसी पर सामंथा का सपोर्ट, ‘लेनिन’ के लिए कहा- पहले से ही ब्लॉकबस्टर जैसी लग रही फिल्म

हैदराबाद, तेलंगाना

अभिनेता अखिल अक्किनेनी की नई फिल्म ‘लेनिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अखिल और फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।

सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें फिल्म से पहले ही “ब्लॉकबस्टर वाली फील” आ रही है। उनके इस संदेश को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सामंथा और अखिल का रिश्ता परिवार के माध्यम से जुड़ा रहा है। अखिल, नागा चैतन्य के छोटे भाई हैं। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2021 में तलाक ले लिया था। इसके बावजूद सामंथा का यह सकारात्मक संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अखिल की यह फिल्म उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पिछली फिल्म ‘एजेंट’ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। वहीं ‘लेनिन’ में रायलसीमा की पृष्ठभूमि पर न्याय और संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे, सुनील और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2