Home » ताजा खबर » चीनी सकट पर बढ़ी चिंता, सितंबर तक 35 लाख टन स्टॉक रहने का अनुमान; NFCSF ने सरकार से मांगा पूरा आंकड़ा

चीनी संकट पर बढ़ी चिंता, 30 सितंबर तक 35 लाख टन स्टॉक रहने का अनुमान; NFCSF ने सरकार से मांगा पूरा आंकड़ा

नई दिल्ली, दिल्ली

देश में चीनी के घटते स्टॉक और बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। मौजूदा चीनी सीजन के समाप्त होने तक स्टॉक में बड़ी गिरावट आने की आशका जताई गई है। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश नाइकनावारे ने सरकार से देश में उपलब्ध चीनी के मौजूदा स्टॉक का वास्तविक आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की है।

प्रकाश नाइकनावारे का कहना है कि सितंबर को मौजूदा चीनी सीजन खत्म होने तक देश में करीब 35 लाख टन चीनी का स्टॉक बच सकता है। यह मात्रा नए सीजन के शुरुआती दो महीनों यानी अक्टूबर और नवंबर की घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकती।

दिन के भौतिक सत्यापन की मांग

NFCSF के एमडी ने सरकार से कहा है कि चीनी के वास्तविक स्टॉक का पता लगाने के लिए करीब दिन तक भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए। इसके बाद सरकार को अनुमानित और उपलब्ध स्टॉक का आंकड़ा सार्वजनिक करना चाहिए। उनका मानना है कि इससे बाजार में स्थिति को लेकर स्पष्टता आएगी और चीनी की उपलब्धता को लेकर बनी अटकलों को दूर किया जा सकेगा।

कीमतों में तेजी से बढ़ी चिंता

हाल के दिनों में चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बाजार में उपलब्ध स्टॉक को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आने से स्थिति और संवेदनशील हो गई है। ऐसे में उद्योग क्षेत्र की ओर से सरकार से वास्तविक स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

चीनी की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए सरकार पहले ही कई कदम उठा चुकी है। अब वास्तविक स्टॉक का आंकड़ा सामने आने से सरकार को आगामी महीनों के लिए आपूर्ति और बाजार प्रबंधन से जुड़े फैसले लेने में मदद मिल सकती है।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2