Home » लाइफस्टाइल » Independence Day 2026: लाल किला जा रहे हैं तो पहले जान लें ये नियम, टिकट या ID नहीं हुई तो नहीं मिलेगी एट्री

Independence Day 2026: लाल किला जा रहे हैं तो पहले जान लें ये नियम, टिकट या ID नहीं हुई तो नहीं मिलेगी एंट्री

नई दिल्ली, दिल्ली

अगस्त को देश अपना 80वां स्वतत्रता दिवस मनाने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल किले पर आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। अगर आप इस बार लाल किले से होने वाले कार्यक्रम को देखने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी नियमों की जानकारी पहले से रखना बेहद जरूरी है।

ऑनलाइन पास के बिना एंट्री नहीं

लाल किले में प्रवेश के लिए सरकार के ‘आमंत्रण' (Aamantran) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पास लेना होगा। पास बुक करने के लिए मोबाइल नंबर और वैध पहचान पत्र की जरूरत होगी। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले टिकट की उपलब्धता जरूर जांच लें।

जिस पहचान पत्र का इस्तेमाल टिकट बुक करते समय किया गया है, वही मूल ID अपने साथ लेकर जाना जरूरी होगा। साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए भी अलग टिकट और पहचान पत्र आवश्यक है। टिकट किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

सुबह बजे से चलेगी मेट्रो

अगस्त को दिल्ली मेट्रो सेवा सुबह बजे से शुरू होगी। शुरुआत में ट्रेनें करीब मिनट के अंतराल पर चलेंगी। लाल किले के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन प्रमुख विकल्प हैं।

अगर निजी वाहन से पहुंचने की योजना है तो पार्किंग की जानकारी पहले से देख लेना बेहतर होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किले के आसपास कई पार्किंग स्थानों को मैप पर उपलब्ध कराया है।

इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बैग, पानी की बोतल, छाता, लैपटॉप, पावर बैंक, ईयरफोन, परफ्यूम और नुकीली या ज्वलनशील वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बारिश होने पर छाते की जगह रेनकोट ले जाने की सलाह है।

इसलिए घर से निकलने से पहले टिकट, मूल ID और प्रतिबंधित सामानों की सूची जरूर जांच लें। छोटी सी लापरवाही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश रोक सकती है।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2